फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghopur Chunav Result: आखिरकार तेजस्वी यादव 14532 मतों से जीते, भाजपा के सतीश कुमार ने अटका दी थीं सांसें

Fri, 14 Nov 2025 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Raghopur Chunav Result 2025 Live: पटना के पास गंगा किनारे बसे राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए से सतीश कुमार यादव उन्हें टक्कर दे रहे हैं। अंतिम राउंड में 14532 वोटों से तेजस्वी यादव ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राघोपुर विस सीट यूं ही हॉट सीट नहीं बन गई। इस सीट से राजद सुप्रीमो प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं। उन्हें राघोपुर के ही दिग्गज बीजेपी नेता सतीश कुमार यादव ने चुनौती दी है। सतीश यादव वही नेता हैं जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था। वो भी एक या दो हजार नहीं बल्कि 13,006 वोटों से। सतीश यादव ने इस जीत के बाद इलाके में दबदबा कायम कर लिया था। उस वक्त वो जदयू के टिकट पर राघोपुर से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि इस बार सतीश कुमार यादव जदयू से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। NDA से उन्हें बीजेपी ने राघोपुर का टिकट दिया है।

विज्ञापन


अंतिम राउंड में तेजस्वी 14532 वोटों से जीते
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चला। यहां 32वें और अंतिम राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 118597 वोट पाकर जीत गए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 104065 वोटों के साथ पीछे रहे।

25वें राउंड में तेजस्वी 13903 वोटों से आगे
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां 25वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 103387 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 89484 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन


22वें राउंड में तेजस्वी 8523 वोटों से आगे
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां 22वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 87656 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 79133 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

20वें राउंड में तेजस्वी 3523 वोटों से आगे
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां 20वें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 77646 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 74123 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

16वें राउंड में एनडीए 9705 वोटों से आगे
राघोपुर में 16वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 65411 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 55706 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

13वें राउंड में एनडीए 4408 वोटों से आगे
राघोपुर में 13वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 51708 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 47300 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

11वें राउंड में एनडीए 4829 वोटों से आगे
राघोपुर में 11वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 44929 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 40100 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

नौवें राउंड में एनडीए 2288 वोटों से आगे
राघोपुर में 9वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 35635 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 33347 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

आठवें राउंड में तेजस्वी 585 वोटों से आगे
राघोपुर में भाजपा और राजद में कांटे का मुकाबला चल रहा है। यहां आठवें राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 31654 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 31069 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

सातवें राउंड में एनडीए 343 वोटों से आगे
राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 27306 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 26963 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

छठे राउंड में महागठबंधन 219 वोटों से आगे
राघोपुर में राजद प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव 23531 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 23312 वोटों के साथ पीछे हो गए हैं। 

राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में एनडीए 106 वोटों से आगे
राघोपुर में पांचवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार 20158 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि लालू के लाल और राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव 20052 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

कैसा है इस सीट का इतिहास
2015 में तेजस्वी यादव ने मां राबड़ी देवी की हार का बदला चुका दिया। 2015 के बाद 2020 में भी तेजस्वी यादव राघोपुर से जीते और अब तीसरी बार भी यहीं से मैदान में हैं। राघोपुर सीट की बात करें तो ये सीट 1951 में बनी थी। राघोपुर सीट से पहले विधायक हरिवंश नारायण सिंह बने थे। वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बात अगर चुनाव की करें तो राघोपुर सीट पर एक दफे उपचुनाव हो चुका है। कुल मिलाकर इस सीट पर 20 चुनाव हुए हैं। इसमें 5 बार कांग्रेस, 5 बार राजद, 2 बार जनता दल, 2 बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, एक बार JDU जदयू और इसी तरह से एक-एक बार लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, जनसंघ, और सोशलिस्ट पार्टी ने कब्जा जमाया। हालांकि बीजेपी के लिए ये पहली बार है कि वो इस सीट पर जीत कर अपना खाता खोल सकती है। इस सीट पर 30 फीसदी यादव वोटर हैं। माना जाता है कि इनका वोट सीधे लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD को ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें