फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result: 'नीतीश कुमार ही रहेंगे बिहार के सीएम', NDA की प्रचंड जीत पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

Fri, 14 Nov 2025 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि हमारी भारी जीत डबल-इंजन सरकार की मजबूती का परिणाम है, जिसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर चला रहे हैं। 
विज्ञापन
चिराग पासवान, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन की महागठबंधन पर भारी जीत मिलने के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीतीश कुमार ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पासवान ने तेजस्वी यादव–राहुल गांधी नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की अहंकार को उनकी करारी हार का कारण बताया और कहा कि एनडीए साझेदारों की एकजुटता में जनता के विश्वास ने उन्हें बड़ी जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विपक्ष की अपमानजनक हार का कारण अहंकार है और यही उसकी गिरावट का मुख्य कारण बना।

विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्व मंत्री लेसी सिंह, महेश्वर हजारी और गया टाउन से प्रेम कुमार जीते; मंगल पांडे

उन्होंने आगे कहा कि हमारी भारी जीत डबल-इंजन सरकार की मजबूती का परिणाम है, जिसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर चला रहे हैं। बिहार की जनता ने एनडीए साझेदारों की एकता पर पूरा भरोसा जताया है, और इसी ने हमें जीत दिलाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें