फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : पार्टी की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों को दिए जा रहे हैं सिंबल, बड़े नामों को भी मिल रहा मौका

Mon, 13 Oct 2025 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : न तो जदयू और न राजद, किसी ने भी उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों को पार्टियां सिंबल दे रही हैं। उन वायरल तस्वीरों में कई बड़े नाम हैं। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
अनंत सिंह और संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियाँ सीट की घोषणा करने से पहले अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल (चिह्न) दे रहे हैं। एक तरफ जहां जनता दल यूनाइटेड ने महनार सीट से उमेश सिंह कुशवाहा को, मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह को, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल को, राजपुर से संतोष निराला को, सोनबरसा से रत्नेश सादा को और भोरे सीट से सुनील कुमार को सिंबल दिया है। वहीं मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के संबंध में भी इस बात की खूब चर्चा है कि उनको जदयू टिकट दे रही है। हाल के दिनों में अनंत सिंह ने खुद यह बात कहा था कि वह नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर अनंत सिंह लगातार मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घोषणा की थी कि वे 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; देखें पूरी लिस्ट


 

विज्ञापन

बोगो सिंह और अरुण सिंह के पुत्र को सिंबल देते लालू प्रसाद यादव।  - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल ने खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू नेता डॉ. संजीव कुमार को और भोजपुर जिले के संदेश की सीटिंग सीट पर पूर्व पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के बेटे दीपू यादव को राजद का सिंबल देते हुए तस्वीर वायरल हो रहा है। हालांकि बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में लालू प्रसाद के द्वारा बोगो सिंह को राजद का सिंबल देने की चर्चा भी जोरों पर है। फिलहाल तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : एनडीए के सभी नेताओं को जुटना था एक साथ, क्या हुआ कि राजग की प्रेस वार्ता टली

फोटो वायरल होने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है, लेकिन अभी तक इन बातों के लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि संगठन स्तर पर उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाने की जानकारी की पुष्टि पार्टी सूत्रों ने की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जनता दल यूनाइटेड और राजद अपने-अपने प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें