चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बाद अब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उनके भांजे सीमांत मृणाल का भी नाम है। सूची में सबसे ऊपर उनके पुराने विश्वासी राजू तिवारी का नाम है। पहली सूची में 14 नाम हैं। चिराग पासवान को एनडीए के सीट बंटवारे में 29 सीटें मिली हैं, लेकिन कुछ सीटों पर जदयू-हम से विवाद है, जिसका समाधान भाजपा निकाल रही है।
इस सूची में सबसे पहला नाम राजू तिवारी का है। वह पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह सीट भाजपा की थी। भाजपा के सुनील मणि तिवारी 27 हजार से ज्यादा मतों से जीते थे। इस बार यह सीट भाजपा से लोजपा (रामविलास) को मिल गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar Election : लिफाफे के साथ लालू को देख कांग्रेस परेशान; बिहार चुनाव के लिए बंट रहा 'सिम्बल' है क्या?
जदयू ने भी जारी की आज पहली सूची
जदयू ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी रणनीति बनाई है। आज जारी 57 कैंडिडेट की पहली सूची में पार्टी ने 30 नए कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पहली सूची में 27 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। पार्टी ने तीन बाहुबलियों अमरेंद्र सिंह, धूमल सिंह और अनंत सिंह को टिकट दिया है। जेडीयू ने पहली लिस्ट में कुल चार ही महिलाओं को टिकट दिया है।