फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: बक्सर पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- जो काम करेगा वो जीतेगा

Sun, 12 Oct 2025 08:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar Election 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनावी माहौल को समझने और जनता-नेता के मुद्दों पर चर्चा के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को बक्सर पहुंचा, जहां जनता ने अपने मन की बात को साझा किया। 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी पारा हर दिन के साथ लगातार बढ़ रहा है, और अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज बक्सर की धरती पर पहुंच चुका है, जहां गंगा किनारे की सियासत में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत है। 12 अक्तूबर की सुबह, हमने बक्सर के मतदाताओं से की खुलकर बातचीत। क्या कहता है यहां का जनमानस? किसके पक्ष में बह रही है हवा? जानिए अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' में,  जहां हर राय, हर सवाल और हर उम्मीद बनेगी चुनावी कहानी का हिस्सा।
विज्ञापन




चाय पर चर्चा के दौरान स्थानीय निवासी संजीव शर्मा ने कहा कि इस बार बक्सर में काफी काम हुआ है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से सरकार बनाने वाले हैं। एक और व्यक्ति ने कहा कि बक्सर में NDA को जीत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यहां बहुत विकास हुआ है, नई सड़कें बनी हैं और लोगों को साफ पानी भी मिला है।

वहीं, स्थानीय निवासी रामजी प्रसाद ने कहा कि बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनने वाली है। अब लोग जात-पात देखकर वोट नहीं देंगे। जो नेता काम करेंगे, उन्हें वोट मिलेगा। उन्होंने बताया कि NDA सरकार ने बक्सर में काफी विकास किया है। गंगा घाट के पास जाकर आप खुद देख सकते हैं कि यहां विकास बहुत हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नीतीश सरकार ठीक हैं। नीतीश की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इनसे अब ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों ने अपना मन बना लिया है। अब बिहार में परिवारवाद नहीं चलेगा।

वहीं, स्थानीय निवासी गुड्डू जायसवाल ने कहा कि बक्सर में इस बार बदलाव होगा और  बीजेपी नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया में फंसा पैसा अभी तक लोगों को नहीं मिला है। SIR के मामले पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सही कदम उठाया है। जिन लोगों के नाम कई जगह दर्ज हैं, उनका नाम हटाना सही है। लेकिन सरकार को सहारा इंडिया का पैसा वापस लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें