फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षा विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार रोककर लाठी-डंडों से पीटा; डीपीएम समेत तीन घायल

Fri, 07 Aug 2026 07:17 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर ओवरब्रिज के पास शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
डीपीएम व दो सहयोगियों पर जानलेवा हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की देर शाम शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना में सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) राहुल रंजन सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डीपाएम और अन्य सहयोगियों पर हमला
मिली जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का कार्य समाप्त होने के बाद डीपीएम राहुल रंजन अपने दो सहयोगियों के साथ वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर ओवरब्रिज के समीप एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  बांकीपुर उपचुनाव के बाद तेजस्वी ने उठाया बड़ा कदम, पंचायत से लेकर राज्य स्तर की सभी संगठन भंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घायलों का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय मुफस्सिल थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित तीन कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें