फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाबालिग किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 28 Aug 2025 12:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : विद्यालय के शौचालय में एक नाबालिग जली हुई हालत में मिली। परिजन शिक्षकों पर गंदे आरोप लगाए। अब आम के पेड़ से लड़की का लटका हुआ शव मिला है। ग्रामीण इसे सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक नाबालिग लड़की का पेड़ से लटका शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा स्थित सोन बांध के समीप की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में पुलिस पर हमला, नाबालिग छात्रा की मौत के बाद लोग कर रहे हंगामा; जाम हटाने पर हुई पत्थरबाजी

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नाबालिग छात्रा के पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और मां की बिमारी से कुछ दिन पहले ही मौत हो गई है। नाबालिग छात्रा मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर, बरैया टोला में रहती है। वह दो दिन पहले अपने घर से कुछ दूर महिनावा सोन बांध के समीप बगीचा से जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी। लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटी। तब गांव मोहल्ले के लोग अचानक गायब हुए किशोरी की तलाश में जुट गये। इस बीच बुधवार की सुबह किसी ने किशोरी का शव बगीचे में आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। इसके बाद लोगों ने हो हल्ला किया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मनेर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में एफएसएल की टीम को सूचना दी है। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों के भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट  गए।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट; लोगों से भी की अपील
विज्ञापन


 मृतका के परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले किशोरी जलावन के लिए बगीचा में गई थी। एक बार जलावन वह अपने घर पर पहुंचा दी। दूसरी बार जाने के दौरान बगीचा से कुछ दूर पर बकरी चरा रही उसकी दादी को किशोरी ने बताया कि बगीचा में कुछ लोग मौजूद हैं। उन लोगों ने कहा है कि जलावन के लिए लकड़ियों को उठाकर उसके सिर पर रख देंगे। लेकिन बगीचा में फिर से जाने के बाद से किशोरी का कहीं अता पता नहीं चल सका। इसके बाद लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अब उसका शव बगीचा में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

ग्रामीण और परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ अपराधियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया, और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए अपराधियो ने उसके शव को पेड़ की डाली से लटका दिया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटनास्थल से कुछ दूर पर बगीचा के एक मालिक ने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। पुलिस अब उस सीसीटीवी को खंगाल रही है। इधर मनेर पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को बरामद कर आगे कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची के साथ घटना क्या हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें