फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में चोरों का तांडव, सोए परिवार के घर से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई

Sun, 08 Sep 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हमें पीड़ित परिवार से चोरी की सूचना मिली है। हम मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में जुट गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह जागने पर घर के लोगों को चोरी होने का पता लगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में चोरों ने एक बार फिर अपनी धमक दिखाई है। वेना थानाक्षेत्र के इमली बीघा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

 

चोरी की घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार के सदस्य बाली कुमार ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर में उनकी मां, बहन और भाभी थीं। रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बाली कुमार ने बताया कि चोरों ने फ्रिज पर रखी पेटी का ताला खोलकर उसमें से सोने की दो जोड़ी बालियां, एक चेन, नथिया, मंगलसूत्र, चांदी के दो जोड़े पायल, हाथ का बाला और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी चोरी हो गई और घरवालों को भनक तक नहीं लगी।
 
विज्ञापन

चोरी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि घटना का पता अगले दिन सुबह चला, जब परिवार के सदस्य उठे और देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत वेना थाना पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हमें पीड़ित परिवार से चोरी की सूचना मिली है। हम मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच में जुट गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें