फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; जानें क्या है मामला

Sun, 07 Sep 2025 09:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। सदर एसडीएम आशुतोष रंजन और डीएसपी वन दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज मोहल्ले में रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी की गई। इस घटना में एक-दो लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पत्थरबाजी की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवकों के झुंड ने की पत्थरबाजी

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरनगंज दुर्गा मंदिर के समीप अचानक 40 से 50 की संख्या में पहुंचे युवकों के झुंड ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के दौरान एक-दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सभी युवक लाठी-डंडों से लैस थे।

पढ़ें: पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री; ऐसे भड़की चिंगारी

पुलिस ने लिया मोर्चा

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। सदर एसडीएम आशुतोष रंजन और डीएसपी वन दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके।

तनावपूर्ण माहौल, स्थिति नियंत्रण में

विज्ञापन

सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि नूरनगंज मोहल्ले में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस सतर्क है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें