फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बाइक सवार छह अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत; इलाके में फैली दहशत

Sat, 30 Aug 2025 10:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar: डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी, जिसमें एक की मौत हो गई है। दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में शनिवार की देर शाम दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।

मृतक की पहचान चंदवा गांव निवासी बुटन शाह के 40 वर्षीय पुत्र जोखन शाह के रूप में हुई है। घायलों में गांव के ही शिवपूजन यादव का 24 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव तथा नथुनी सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह शामिल हैं।

जो मिला उसे मारी गोली

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपराधी अचानक गांव में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनके रास्ते में जो भी आया, उसे गोली मार दी गई। गोली चलाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पढ़ें: बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे कुख्यात नक्सली को STF ने दबोचा, 8 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

मौके पर पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार और एसडीएम आशुतोष रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी, जिसमें एक की मौत हो गई है। दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें