फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बाढ़ के गोसाईमठ में दहशत, युवक के घर तक पीछा कर मारपीट; दो राउंड फायरिंग से मची अफरातफरी

Tue, 16 Dec 2025 10:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

Barh Crime: बाढ़ के गोसाईमठ मोहल्ले में गाली देने के आरोप में बदमाशों ने युवक का घर तक पीछा कर मारपीट की। बाद में दो राउंड फायरिंग हुई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाईमठ मोहल्ले में उस समय दहशत फैल गई, जब बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
गाली देने के आरोप में पीछा कर हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवक पर गाली देने का आरोप लगाते हुए कुछ बदमाश उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और किसी बात को लेकर उसने बदमाशों को गाली दी थी। इसी के बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
 
परिजनों से भी की गई गाली-गलौज
पीड़ित की दादी रेखा देवी ने बताया कि उनका पोता सुमित घर लौट रहा था, तभी करीब दस बदमाश गाली देने का आरोप लगाते हुए उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। बदमाशों ने न केवल युवक के साथ जमकर मारपीट की, बल्कि परिजनों के साथ भी गाली-गलौज की। इसके कुछ देर बाद दो युवक मौके पर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
बचाव में आए पड़ोसी भी बाल-बाल बचे
पड़ोसी अशोक कुमार ने बताया कि युवक को बचाने के दौरान उनकी जान भी खतरे में पड़ गई थी। उन्होंने मारपीट कर रहे बदमाशों से युवक को छुड़ाने की कोशिश की। इसी बीच दो युवक आए और फायरिंग कर दी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बदमाशों ने घात लगाकर परीक्षा देकर लौट रहे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर पैर में मारी गोली
 
स्थानीय महिलाओं ने भी सुनाई आपबीती
एक पड़ोसी महिला ने बताया कि बदमाश युवक का पीछा करते हुए आए थे और उस पर गाली देने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। इसके बाद अचानक दो बदमाश आए और फायरिंग कर दी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
मौके से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग व मारपीट में शामिल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें