फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में तालिबानी सजा: युवक की पोल से बांधकर पिटाई, भीड़ ने बाइक भी तोड़ी; किस मामले में लोग उग्र हो गए?

Thu, 11 Dec 2025 10:28 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बाढ़ के अगवानपुर में दबंगों ने आकाश कुमार को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी। भीड़ ने गोली चलाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। डायल 112 ने समय पर बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
आरोपी को बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बाढ़ के अगवानपुर गांव में दबंगों की गुंडागर्दी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने आकाश कुमार नामक युवक को पकड़कर न सिर्फ बिजली के खंभे से बांध दिया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। भीड़ ने युवक की बाइक को भी तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि वह स्टेशन से नाश्ता कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में पहले से मौजूद 10–20 युवक उसे जबरन खींचकर ले गए और खंभे से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीटकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी आकाश के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन


पढ़ें: नवजात शिशु एसएनसीयू से लापता, सदर अस्पताल में हड़कंप, CCTV में बड़ा सुराग मिला; परिजन बेहाल    

ग्रामीणों और हमलावरों का आरोप था कि आकाश ने गांव में गोली चलाई थी, इसी शक में उसे पकड़कर पीटा गया। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद इस दावे को खारिज कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को मुक्त कर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल से फायरिंग का कोई सबूत या खोखा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कानून हाथ में लेने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें