फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

Sun, 10 May 2026 03:40 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गावती नदी किनारे दो सूटकेशों से कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिलने से सनसनी फैल गई। अवशेष एक बच्चे और वयस्क के होने की आशंका है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि पुलिस शवों की पहचान कराने प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोले, तो उनमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रथम दृष्टया बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम और डीआईयू टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करने और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत से मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, हत्या के बाद फेंकने की आशंका; नाक से निकल रही थी झाक 

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनिया और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों ने नदी किनारे कुछ बॉडी पार्ट्स पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी के अनुसार, कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि शवों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें