फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीन और ईंट भट्ठा विवाद में दी चचेरे भाई की हत्या की सुपारी; तीन गिरफ्तार, मुख्य अपराधी फरार

Sat, 18 Jan 2025 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram Crime: डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि राजकुमार सिंह और उनके चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन और ईंट भट्ठे को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुदरा थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मुख्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम में जमीन और व्यवसायिक विवाद के चलते रिश्तों की डोर खूनी साजिश में बदल गई। जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार सिंह की हत्या की साजिश में उनके चचेरे भाइयों ने सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में शामिल दो सगे भाइयों और उनके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन

 
जमीन और व्यवसायिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक, घटना दो सितंबर 2024 की है, जब ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार सिंह पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली चलाई थी। हमले में घायल राजकुमार सिंह ने कैमूर जिले के नेवरास गांव निवासी अपने चचेरे भाइयों उमेश सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने व्यावसायिक विवाद के चलते राजकुमार सिंह की हत्या की सुपारी दी थी।
 
साजिश का खुलासा और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर पहले बड़ेलाल राम उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। बड़ेलाल ने लाइनर (मध्यस्थ) की भूमिका निभाई थी। उसकी निशानदेही पर चचेरे भाई उमेश सिंह को पकड़ा गया। इसके बाद 11 जनवरी 2025 को मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि उमेश सिंह और महेंद्र सिंह ने हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी तय की थी। साजिश के तहत दोनों ने अग्रिम भुगतान के तौर पर 50 हजार रुपये दिए और दिल्ली चले गए, ताकि शक की सुई उनकी ओर न जाए।
विज्ञापन

 
व्यवसायिक दुश्मनी ने बढ़ाई खाई
डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि राजकुमार सिंह और उनके चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन और ईंट भट्ठे को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुदरा थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इन झगड़ों ने बाद में खूनी रूप ले लिया और हत्या की योजना तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य अपराधी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डीएसपी ने कहा कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अन्य दोषियों का सत्यापन कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें