फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कांग्रेस-राजद की अफवाह फैलाने की रणनीति नाकाम, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने साधा निशाना

Thu, 21 Aug 2025 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिनके नाम कटने का दावा राहुल गांधी कर रहे हैं, वही लोग सामने आकर उनके आरोपों को झुठला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 65 लाख वोटरों के नाम कटने का जो हौव्वा विपक्ष ने खड़ा किया था, उस पर चुनाव आयोग ने बूथवार कारण सहित सूची जारी कर सच्चाई स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस-राजद द्वारा वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम और फरेब अब एक-एक कर बेनकाब हो रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की "वोट अधिकार यात्रा" की भी सच्चाई सामने आ चुकी है। मंत्री पांडेय ने कहा कि कानपुर के आदित्य श्रीवास्तव, रोहतास की रंजू देवी और नवादा के सुबोध कुमार के उदाहरणों से विपक्ष का झूठ उजागर हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिनके नाम कटने का दावा राहुल गांधी कर रहे हैं, वही लोग सामने आकर उनके आरोपों को झुठला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 65 लाख वोटरों के नाम कटने का जो हौव्वा विपक्ष ने खड़ा किया था, उस पर चुनाव आयोग ने बूथवार कारण सहित सूची जारी कर सच्चाई स्पष्ट कर दी है।

पढ़ें: तबादले पर लगी ब्रेक, पुराने हल्के में ही काम करेंगे राजस्व कर्मचारी

मंगल पांडेय ने उदाहरण देते हुए कहा कि सिवान की मिंता देवी ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने फार्म में जन्मतिथि गलत भर दी थी। रोहतास की रंजू देवी से वार्ड सचिव ने दबाव में गलतबयानी कराई थी, जबकि उनके परिवार के सभी छह सदस्यों के नाम यथावत वोटर लिस्ट में दर्ज हैं।

विज्ञापन


नवादा के सुबोध कुमार के बारे में निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनका नाम कभी वोटर लिस्ट में था ही नहीं, तो कटने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि तिकड़म और फरेब की राजनीति जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भारत का लोकतंत्र मजबूत है और अब जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें