फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम से कांग्रेस MP मनोज कुमार पर हमला, पुलिस के सामने डंडे मार सिर फोड़ा, गार्ड समेत सात घायल

Thu, 30 Jan 2025 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद मनोज कुमार को गुरुवार को एक विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
MP मनोज कुमार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और उनके गार्ड सहित सात लोग घायल हो गए। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर किया रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सांसद के भाई साहब का कुदरा नाथूपुर के समीप एक स्कूल है। स्कूल के मामले को लेकर कुछ विवाद हुआ था। उसी में सांसद समझाने के लिए गए हुए थे। उसी में झड़प हुई और फिर ग्रामीणों द्वारा पथराव और मारपीट किया गया, जिसमें सांसद मनोज कुमार और उनके गार्ड सहित सात लोग घायल हो गए। मामले में कार्रवाई की जा रही है, जांच चल रही है। घटना स्थल पर एसपी भी मौजूद हैं।

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कही ये बात
घटना को लेकर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष की बात को सुनने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किस वजह से घटी है। फिलहाल, सांसद और एक अन्य व्यक्ति कुल दो लोगों के घायल होने की सूचना मेरे पास आई है। विधि संवत कार्रवाई होगी। पहले विद्यालय के बच्चों को उनके घरों तक छोड़ा जा रहा है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने गए थे सांसद
दरअसल, कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगों और विद्यालय के बस चालको बीच भिड़ंत हो गई। बीच-बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसमें बताया जा रहा है की सांसद को सिर में चोट आई है।

सासंद के भाई ने बताई पूरी घटना
घटना की जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया कि मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए। सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझाकर लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं, सभी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है।

घटना स्थल पर भारी फोर्स तैनात
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि भरी गांवा के लोगों से विद्यालय को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच में विवाद बढ़ा और उनको द्वारा मारपीट की गई। सांसद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सांसद महोदय का उपचार चल रहा है। वहां पर एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें