फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Workers Conference: शाहाबाद की सभी सीटों को जीतने का लिया संकल्प, उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बड़ी बात

Thu, 30 Jan 2025 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

बिहार के सासाराम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए ने हुंकार भरी। साथ ही शाहाबाद की सभी सीटों को जीतने का संकल्प लिया। वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच अव्यवस्था भी दिखी। अनुशासित रखने के लिए नेताओं को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता के पास जो ताकत है, उसके सामने दुनिया की कोई दूसरी ताकत टिक नहीं सकती। हम सासाराम की ताकत को अच्छी तरह से जानते हैं और उसके आधार पर हमारा दावा है कि शाहाबाद की सभी सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी। इसके अलावा पूरे बिहार में भी सिर्फ एनडीए की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हो रहा है, इसका कोई मुकाबला नहीं है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को सासाराम में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में 225 सीटें जीतने का एनडीए का संकल्प है और इसे हम निश्चित रूप से पूरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर प्रार्थना किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर विपक्ष वाले कनखी मटकी चलाएं तो तो उनकी बातों में नहीं आइएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे लोग सिर्फ आंबेडकर का नाम लेते हैं और काम कुछ नहीं करते। डॉ. आंबेडकर की विचारधारा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना डॉ. आंबेडकर के विचारों को बढ़ाने का कार्य किया, उतना आजादी से लेकर पहले कभी नहीं हुआ।

वहीं, कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर दिल प्रसन्न हो गया। धीरे-धीरे यह कार्यकर्ता सम्मेलन रैला में बदलते जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में विकास की एक गाथा रचने का कार्य कर रही है। पहले रोड पर गड्ढा होता था, घर में लालटेन होता था, लेकिन एनडीए की सरकार में लोग लालटेन को त्याग दिए हैं। आज गली-गली गांव-गांव बिजली, नल जल, सड़क सहित सभी विकास कार्य हो रहा है। पहले बिहार में गंगा पर सिर्फ एक पुल था, लेकिन आज बिहार में पुल ही पुल हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हो रहा है, वह पूरे देश में एक उदाहरण बनता जा रहा है। कुछ लोग सत्ता के लिए लार टपका रहे हैं। लेकिन एनडीए के कार्यकर्ता शंखनाद कर चुके हैं और एक बार फिर 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


इधर, कार्यकर्ता सम्मेलन को लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजीव तिवारी ने भी संबोधित किया और 2025 में एनडीए की जीत का हुंकार भरते हुए राजद के कार्यकाल की खामियां गिनाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीट एनडीए के खाते में आने का दावा किया। साथ ही हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि इस बार विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि राजद के शासन काल में अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते सब पर काबू किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, पूर्व विधायक सह मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, हम जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान, लोजपा जिला अध्यक्ष कपिल कुमार सहित हजारों हजार की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अनुशासन की दिखी कमी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सासाराम में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भीड़ इकट्ठा थी। शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में जिले के कोने कोने से आए महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता इस सम्मेलन का हिस्सा बने, लेकिन इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में अनुशासन की भारी कमी रही।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच की आगे डी एरिया में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को दरकिनार कर मंच के नजदीक जम रहे और इस दौरान लगातार नारेबाजी की गई। कई बार कार्यकर्ताओं के अनुशासनहीन व्यवहार को देखकर मंच पर बैठे नेताओं ने भी कई बार हस्तक्षेप किया, लेकिन कार्यकर्ताओं पर कोई खास असर नहीं हुआ और वे लगातार झंडे लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। प्रदेश के नेताओं के बार-बार आग्रह करने पर भी कार्यकर्ता पीछे हटने को राजी नहीं हुए, जिससे मंच पर बैठे नेताओं में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें