फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Transfer : अब चिंता छोड़िए, विकल्प आपके हाथ; अंतर जिला ट्रांसफर पर सरकार का बड़ा ऐलान

Thu, 07 Aug 2025 09:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षक स्थानांतरण को लेकर अब तीन जिलों का विकल्प दे सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा आज गुरूवार को सोशल मीडिया के द्वारा की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के स्थानान्तरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक तबादले को लेकर एक बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा। जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने किया स्थानांतरण की समस्या का समाधान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरजिला स्थानांतरण से जुड़ी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उनसे तीन जिलों का विकल्प मांगा है। इसके बाद उन्हीं में से किसी एक जिला में उनका पदस्थापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन शिक्षकों की अंतरजिला ट्रांसफर को लेकर समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा। ताकि बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। 

चिंता छोड़ें, बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें : नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से एक भावनात्मक अपील भी की है। उन्होंने कहा, शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस मुद्दे को लेकर चिंतित न हों और पूरी निष्ठा से बिहार के बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते रहें। माना जा रहा है, मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्यभर के हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह संदेश भी गया है कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन


क्यों है यह फैसला अहम?
हालिया तबादलों को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाएं
पारिवारिक व सामाजिक कारणों से कई शिक्षक अपने नियुक्ति स्थल को लेकर असहज थे
इससे शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी
जिलों के अंदर भी मिलेगा विकल्पों के करीब तबादला
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जिलों के अंदर पदस्थापन का काम जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के माध्यम से किया जाएगा। इसका मकसद यह है कि शिक्षकों को यथासंभव उनके पसंदीदा प्रखंडों या उनके निकटस्थ स्थानों में ही नियुक्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें