फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : किराना व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, दोस्तों को बनाया आरोपी; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Thu, 07 Aug 2025 08:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / नालंदा

सार

Bihar :  एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के चार दोस्तों पर लगा है। परिजनों नने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के चार दोस्तों पर लगा है, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में कर रही है। मृतक पटना में रहकर किराना व्यवसाय का कार्य करता था। घटना वाले दिन ही उसके गांव के दोस्तों से पार्टी करने के लिए गांव बुलाया, उसके जमकर पार्टी की और फ़िर उसकी हत्या कर शव को ग़ायब कर दिया। जब मृतक के भाई ने गिरबल कुमार को ढूंढा और उसका कोई पता नहीं चल पाया तो उसके दोस्तों से पूछताक्ष की। पूछने पर दोस्तों ने कुछ भी नहीं बताया, तब शक के आधार पर  उसके भाई के उसके दोस्तों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव की है। मृतक की पहचान रघुनंदन प्रसाद के पुत्र गिरबल कुमार (28) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार से शुरू हुआ एक और जोड़ी स्पेशल ट्रेन; पटना से आनंद विहार लगायेंगे 105 फेरे

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दो अगस्त की शाम घर के पास गांव के ही दोस्तों ने उसे बुलाकर पार्टी की थी। रात के लगभग 9 बजे गिरबल का भाई उसे बुलाने गया तो गिरबल उसे वहां नहीं मिला। मजबूरन वह वापस घर लौट गया और फिर उसने घर से अपने भाई को फोन किया। पूछने पर गिरबल ने बताया कि घर का दरवाजा बंद नहीं कीजिएगा, मैं आ रहा हूं। लेकिन देर रात तक गिरबल घर नहीं लौटा। तब भाई ने फिर उसे कॉल किया लेकिन इस बार उसका मोबाइल बंद था। फिर उसी समय से उसकी खोजबीन शुरू हो गई। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की धमक, चीन की टीम पहुंची पटना; पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उन्होंने थाना में आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मनमानी करते हुए आवेदन नहीं लिया। परिजनों के काफी दवाब के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। बुधवार की शाम गांव से दो किलोमीटर दूर गोपालबाद बसंती स्थान के धनायन नदी से गिरबल का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अगेर समय रहते कार्रवाई की होती तो गिरबल आज जिंदा होता। परिजनों का कहना है कि उसके गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर ज़ख़्म के गहरे निशान हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या निर्मम तरीक़े से की गई है
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरबल ने अपने दोस्तों से लगभग 12 लाख रुपए कर्ज़ ले रखे थे। बताया जाता है कि गिरबल ऑनलाइन सट्टा खेलता था, इसी वजह से उसने अपने दोस्तों से धीरे धीरे कर्ज लेते लेते उसपर लगभग 12 लाख रुपए कर्ज हो गये थे।  इसी बात को लेकर उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि इस संबंध में कारण को लेकर पुलिस फिलहाल खामोश है।  इस संबंध में बिहार शरीफ सदर डीएसपी नूरुल हक़ ने बताया कि पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। युवक दो अगस्त शनिवार की शाम से लापता था, जिसके बाद 6 अगस्त की शाम को उसका शव गांव के ही धनायन नदी से बरामद हुआ। 

                               

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें