सीएम नीतीश कुमार ने किया जेवियर विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना जेवियर विश्वविद्यालय का शिलापट्ट अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की।
इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें:
श्मशान घाट में चल रही पाठशाला की तीन छात्राओं ने रचा इतिहास, लाईं फर्स्ट डिवीजन
ज्ञात हो कि 36 एकड़ के हरे भरे परिसर में फैला पटना जेवियर विश्वविद्यालय एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जो चरित्र निर्माण, शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय कई विषयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में नेतृत्व करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।
ये भी पढ़ें:
मुंगेर के प्रियांशु ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान, IAS बनने का है सपना
विश्वविद्यालय के उद्घाटन अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, जेवियर विश्वविद्यालय, पटना के कुलाधिपति फादर विमल किशोर एसजे समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
ये वीडियो भी देखिए...