फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विशेष दर्जे की मांग को लेकर अड़े सीएम नीतीश कुमार, बढ़े भाजपा-जदयू में मतभेद

Sun, 26 Dec 2021 06:54 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना।

सार

भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का कोई औचित्य नहीं है। यह जदयू का एजेंडा है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है। इस मसले पर सत्ता पर काबिज दोनों दलों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव मिलकर ही लड़ेंगी।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का कोई औचित्य नहीं है। यह जदयू का एजेंडा है। सरकार में भाजपा के 16 मंत्री हैं। एक-दूसरे के सहयोग से सरकार चल रही है। 2005 से 2021 तक बिहार बन रहा है। गांव-गांव तक सड़क बन गई। बिजली उत्पादन में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।

अटल जी ने बीआरजीएफ के माध्यम से पैकेज दिया था। कांटी थर्मल प्लांट उसी से बना। उधर, जदयू का कहना है कि नीति आयोग को मानक में बदलाव कर विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। हालांकि नीति आयोग में विशेष राज्य दर्जे का प्रावधान ही नहीं है। उधर, दोनों पार्टियों में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें