फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet : जब नीतीश का हाथ खींचकर पीएम मोदी ने बुला लिया; मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीरें देखें

Thu, 07 May 2026 03:01 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Cabinet: आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट चौधरी की सरकार में गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इस दौरान 32 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण पांच-पांच मंत्रियों के समूह में कराया गया।

विज्ञापन

भाजपा कोटे से मिथिलेश तिवारी, नीतीश मिश्रा, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और केदार गुप्ता समेत कई नेताओं को मंत्री बनाया गया। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय को इस बार जगह नहीं मिली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो दलों के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कई पुराने मंत्रियों को दोबारा मौका मिला, जबकि कुछ नए नेताओं को पहली बार मंत्री पद दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें