फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में पुस्तक महोत्सव का आयोजन, बच्चों के लिए विशेष आकर्षण

Thu, 20 Mar 2025 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना पुस्तक महोत्सव 21 से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क है। यह महोत्सव साहित्य, कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है।
विज्ञापन
पटना पुस्तक महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 27 मार्च 2025 तक पटना के गांधी मैदान में पटना पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (एनबीटी) द्वारा किया जा रहा है।

एनबीटी, जो शिक्षा मंत्रालय की नोडल एजेंसी है, लंबे समय से देश में पुस्तक संस्कृति और पठन प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए पुस्तक मेले, कार्यशालाओं और साहित्यिक आयोजनों का आयोजन करता आ रहा है। इस बार पटना पुस्तक महोत्सव में लगभग 300 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें देशभर के प्रकाशकों और प्रदर्शकों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। पाठकों को विभिन्न भाषाओं और विषयों की पुस्तकों का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन


बच्चों के लिए विशेष आकर्षण
महोत्सव में बच्चों के लिए एक विशेष कोना बनाया गया है, जहां उन्हें कठपुतली शो, कथावाचन, कविता पाठ और रंगमंच जैसी गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, मधुबनी कला पर आधारित कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर एक कला प्रतियोगिता भी होगी।

नालंदा संवाद
23 मार्च को 'नालंदा संवाद' कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म समीक्षक विनोद अनुपम सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। पुस्तक प्रेमियों के साथ-साथ, कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए भी कई कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि और हास्य कलाकार शंभू शिखर अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रोचक बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें