फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result: नालंदा की सना ने इंटर साइंस के स्टेट टॉप फोर में बनाई जगह; नीट करके बनना चाहती हैं डॉक्टर

Sat, 23 Mar 2024 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Board Result 2024: सना ने कहा कि सच्ची लगन और मेहनत के बलपर कुछ भी हासिल किया जा सकता है, जिसका परिणाम मुझे प्राप्त हुआ। वहीं, बेटी की सफलता पर शिक्षकों ने भी शिक्षक पिता संजय कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
सना कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने परचम लहराकर स्कूल, प्रखंड और जिला के नाम रोशन किया है। नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के हाई स्कूल भोभी की छात्रा सना कुमारी ने इंटर साइंस में बिहार में चौथा रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

 
नालंदा के करयापरसुराय प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव आगरपर निवासी शिक्षक संजय प्रसाद की बेटी सना कुमारी ने इंटर साइंस में कुल 475 यानी 95 प्रतिशत अंक लाकर राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर माता-पिता सहित जिले को गौरवान्वित किया है। बुलंद हौसले के साथ सना आगे नीट करके डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सना की प्रारंभिक शिक्षा हिलसा में ही हुई है। सना ने मैट्रिक परीक्षा में भी 98% अंक लाकर जिले का मान बढ़ाया था। वहीं, सना इस बार इंटर साइंस में बिहार में चौथी रैंक लाई हैं। सना इस कामयाबी का श्रेय अपने पापा संजय कुमार और माता अनिभा चक्रवर्ती सहित शिक्षक तथा अन्य हौसला देने वाले अभिभावकों को देती हैं।
विज्ञापन

 
सना ने कहा कि सच्ची लगन और मेहनत के बलपर कुछ भी हासिल किया जा सकता है, जिसका परिणाम मुझे प्राप्त हुआ। इधर, बेटी की सफलता पर शिक्षकों ने भी शिक्षक पिता संजय कुमार को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। संजय कुमार भोभी हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें