फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भगवान सिंह कुशवाहा ने संभाली योजना एवं विकास विभाग की कमान, बोले- डेटा आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Mon, 11 May 2026 03:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार के नए योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पदभार संभाल लिया। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने डेटा आधारित नीति निर्माण, योजनाओं की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता को मजबूत करने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
भगवान सिंह कुशवाहा ने पदभार संभाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के नव-नियुक्त योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पुराने सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग की अपर मुख्य सचिव एन विजयालक्ष्मी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण भी किया गया
कार्यभार संभालने के बाद मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को विभाग की कार्यप्रणाली, प्रमुख योजनाओं, सांख्यिकी गतिविधियों और विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में विभाग की वर्तमान योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

महत्वपूर्ण इकाइयां कर रही काम
अधिकारियों ने बताया कि योजना एवं विकास विभाग राज्य सरकार की विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और संसाधन प्रबंधन का प्रमुख विभाग है। विभाग के अंतर्गत अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, मूल्यांकन निदेशालय, बिहार राज्य योजना परिषद, बिहार मौसम सेवा केंद्र, बिहार स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण और स्थानीय क्षेत्र इंजीनियरिंग संगठन जैसी महत्वपूर्ण इकाइयां कार्य कर रही हैं। बैठक में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय, कृषि और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, जन्म-मृत्यु निबंधन और डेटा आधारित मॉनिटरिंग से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II और आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   Bihar Crime: कोचिंग पढ़ने जा रही थी नाबालिग छात्रा, चाकू की नोक पर लड़कों ने किया गंदा काम; मचा हड़कंप

बेहतर समन्वय और जनहित को प्राथमिकता दी जाए
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए डेटा आधारित नीति निर्माण और योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, बेहतर समन्वय और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि विभाग तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को लगातार मजबूत कर रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें