फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीड़ बनी 'जज', युवक को पीटा और थूक चटवाया; वायरल VIDEO ने खोली दबंगई की पोल

Fri, 31 Jul 2026 10:53 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और उससे थूक चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
चोरी के शक में युवक से अमानवीय व्यवहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। गोह थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई और उससे थूक भी चटवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

गोह पशु मेले के पास का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को गोह थाना क्षेत्र में लगने वाले पशु मेले के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद युवक से कथित तौर पर थूक चटवाते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

बिजली बिल ठीक कराकर लौट रहे युवक के साथ हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बिजली कार्यालय से अपना बिजली बिल ठीक कराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उन पर चोरी का संदेह जताते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उनके साथ अभद्र और अमानवीय व्यवहार भी किया गया। वायरल वीडियो में भी युवक के साथ कथित रूप से इसी तरह का व्यवहार दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोह थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गोह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का दावा, युवक पर पहले भी लग चुका है चोरी का आरोप

ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित युवक पर पहले भी चोरी के आरोप लग चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि घटना वाले दिन युवक के लोहे की ग्रिल ले जाने का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इन दावों की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें