फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'नीतीश के नेतृत्व पर जनता को भरोसा', संजय झा बोले- NDA को 2010 से ज्यादा सीटों की उम्मीद

Fri, 07 Nov 2025 12:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार को लेकर पूरे बिहार में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार को लेकर पूरे बिहार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। संजय झा ने बताया कि पार्टी नेताओं और एनडीए प्रत्याशियों से मिले फीडबैक से यह साफ है कि इस बार एनडीए को 2010 से भी अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि “कल सभी बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। माताओं-बहनों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर शांति, सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन के लिए बढ़-चढ़कर मतदान किया है।”

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष करारी हार देखकर हताश हो चुका है। इसलिए अब वह तरह-तरह के बहाने बनाकर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है कि मतदान स्लो कराया गया। लेकिन शाम को जब आंकड़े सामने आए तो पता चला कि बिहार में ऐतिहासिक मतदान हुआ है, जिससे विपक्ष की उम्मीदों पर पानी फिर गया।”

संजय झा ने कहा कि बिहार के चुनावी इतिहास में इससे पहले सबसे ज्यादा 62.57% मतदान वर्ष 2000 में हुआ था और तब भी तत्कालीन सरकार की वापसी हुई थी। उन्होंने बताया कि 2005 में जब मतदान प्रतिशत गिरा, तब सत्ता परिवर्तन हुआ था, जबकि 2010, 2015 और 2020 में जब-जब वोटिंग बढ़ी, जनता ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा, “अब 2025 में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं, इसका मतलब है कि जनता में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का उत्साह सबसे अधिक है।”
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी बोले- पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त, कल करेंगे दो जगह संवाद

संजय झा ने यह भी कहा कि “देश के चुनावी इतिहास में भी यही ट्रेंड देखा गया है, जब वोटिंग बढ़ी है, एनडीए की सीटें बढ़ी हैं, और जब वोटिंग घटी है तो सीटें भी कम हुई हैं।” उन्होंने विश्वास जताया कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में भी एनडीए के पक्ष में लहर और तेज़ होगी। उन्होंने कहा, “जब भी विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की है, मतदाताओं ने वोट की चोट से उसे जवाब दिया है। इस बार भी वही होने जा रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें