फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अशोक राजपथ को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पटना को पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर मिलने की घड़ी आई करीब

Fri, 28 Mar 2025 09:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि फ्लाईओवर का आधारभूत निर्माण पूरा हो चुका है और अब केवल सुपर-स्ट्रक्चर और फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक इस फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
डबल डेकर फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान मंत्री नितिन नवीन तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य का पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। 422 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे अप्रैल के अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:नित्यानंद राय बोले- लालू हो गए हैं औरंगजेब के दोस्त; अमित शाह की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
 
अप्रैल में होगा उद्घाटन, मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि फ्लाईओवर का आधारभूत निर्माण पूरा हो चुका है और अब केवल सुपर-स्ट्रक्चर और फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक इस फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
2.2 किमी लंबे इस डबल-डेकर फ्लाईओवर के दो स्तर होंगे। पहला स्तर (1.5 किमी लंबा): पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक और दूसरा स्तर कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक। यह फ्लाईओवर पटना के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक अशोक राजपथ पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा और लाखों लोगों को राहत देगा।
 
पटना मेट्रो से होगी कनेक्टिविटी, कई सुविधाएं होंगी जुड़ी
इस फ्लाईओवर को पटना की अन्य बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। इसे पटना मेट्रो, बाकरगंज नाला पर प्रस्तावित सड़क और पीएमसीएच में बनने वाली मल्टी-लेवल पार्किंग से लिंक किया जाएगा। साथ ही, जेपी गंगा पथ (पटना रिवर फ्रंट) से कृष्णा घाट के पास भी इसे कनेक्ट किया जाएगा।
 
छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
इस फ्लाईओवर के चालू होने से पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच और पटना सिटी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। छात्रों को कॉलेज और कोचिंग जाने में सहूलियत मिलेगी। मरीजों को पीएमसीएच पहुंचने में समय बचेगा। व्यापारियों को जाम से राहत मिलेगी, जिससे उनका कारोबार बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
 
आधुनिक तकनीक से बन रहा है डबल-डेकर फ्लाईओवर
बिहार के इस पहले डबल-डेकर फ्लाईओवर को अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य में प्रबलित कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है। स्मार्ट लाइटिंग और हाईटेक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सुविधा दी जाएगी। फ्लाईओवर का डिजाइन ऐसा है कि यह भविष्य में भी बढ़ते ट्रैफिक को सुगमता से संभाल सकेगा।
विज्ञापन

 
पटना की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में होगा ऐतिहासिक बदलाव
फ्लाईओवर के चालू होते ही गांधी मैदान से साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों का अलग-अलग लेन में संचालन संभव हो जाएगा। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। पटना को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिलेगा, जिससे राजधानी की छवि और बेहतर होगी।
 
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि यह परियोजना राजधानी के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगी और पटना की गिनती देश के बड़े शहरों की आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं से लैस शहरों में होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें