फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे; फूलों की बारिश कर हुआ स्वागत

Fri, 06 Nov 2026 03:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर पहुंचे पूर्व विधायक अनंत सिंह का समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया। गोलंबर पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बेटी की शादी का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बक्सर पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दलसागर टोल प्लाजा से लेकर बक्सर गोलंबर तक उनके काफिले के साथ समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोग उनकी गाड़ी तक पहुंचकर माला पहनाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

दलसागर से अनंत सिंह का काफिला बक्सर शहर की ओर रवाना हुआ। बक्सर गोलंबर पहुंचने पर समर्थकों ने जेसीबी के जरिए उन पर फूलों की बारिश की। इसके बाद वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पूरे रास्ते काफिले के साथ लोगों का उत्साह और भीड़ बनी रही।

इसके बाद उनका काफिला चरित्रवन स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पहुंचा। यहां लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। अनंत सिंह ने आश्रम परिसर में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: 15 साल पुराने लाउडस्पीकर कांड में सीवान कोर्ट पहुंचे लालू यादव, समर्थकों की उमड़ी भीड़

पोस्टर-होर्डिंग से पटा शहर, युवाओं में दिखा उत्साह
अनंत सिंह के आगमन को लेकर बक्सर शहर से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई थीं। जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। पोस्टरों में अनंत सिंह की मूंछों पर ताव देते हुए तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई पोस्टरों में स्थानीय युवाओं ने भी अपनी तस्वीरें लगाई थीं। उनके आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

काफिले से लगा जाम, राजनीतिक चर्चाएं भी तेज

विज्ञापन

अनंत सिंह के काफिले के गुजरने के दौरान बक्सर-कोचस स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। उनके आगमन को लेकर शहर में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, उनका यह दौरा मुख्य रूप से बेटी की शादी का निमंत्रण देने और सामाजिक मुलाकातों से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके बावजूद शहर से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक स्वागत की तैयारियों और समर्थकों की भारी भीड़ ने इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें