फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत; दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Sun, 29 Jun 2025 06:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल महिला का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

मृतक की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव निवासी भीरून यादव के 28 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में उसकी पत्नी 26 वर्षीय संगीता कुमारी और 21 वर्षीय रोशनी कुमारी शामिल हैं।

ताराचंडी धाम से लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार अपनी पत्नी और एक अन्य महिला रिश्तेदार के साथ ताराचंडी धाम से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पढ़ें: भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की दिव्य यात्रा, भागलपुर से होगी शुरू; जानें सबकुछ

दोनों घायलों की हालत गंभीर

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके से फरार हुआ ट्रक चालक, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

इधर घटना की सूचना मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें