फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 25 लाख प्री-प्राइमरी शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग, MEPSC और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बीच एमओयू साइन

Tue, 24 Dec 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/पटना

सार

भारत सरकार के प्रबंधन और उद्यमिता और पेशेवर कौशल परिषद एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बीच एमओयू साइन हुआ। इसमें 25 लाख प्री-प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग मिलेगी।
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के प्रबंधन, उद्यमिता और पेशेवर कौशल परिषद (MEPSC) के अभिषेक बनर्जी एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के साथ एक संयुक्त MOU साइन हुआ। इसमें देश भर के 25 लाख प्री-प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया। मौका था एसोसिएशन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का, जो 17 से 19 दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के पांच सितारा होटल क्लार्क शिराज में संपन्न हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि इसका उद्घाटन दीप प्रजवलित कर चर्चित आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव, भारत सरकार के प्रबंधन और उद्यमिता और पेशेवर कौशल परिषद (MEPSC) के अभिषेक बनर्जी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद और संयुक्त सचिव डॉ. एसपी वर्मा ने किया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने कहा कि पहली बार भारत सरकार की संस्था (MEPSC) ने किसी प्राइवेट संस्था पर भरोसा करते हुए 25 लाख प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ करने का जो MOU साइन किया है, इससे एसोसिएशन के पदाधिकारियों में काफी उत्साह है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने इस सम्मेलन में देश भर से आए हुए सभी राज्य के प्रतिनिधियों के द्वारा कई परेशानियां सुनी। जो मुख्य रूप से RTE का पैसा कई वर्षों से नहीं मिलना। शिक्षा विभाग के पदाधिकाओं द्वारा लगातार परेशान करना और कई तरह के पोर्टल खोल देने से संबंधित जानकारी मिलने के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही भारत सरकार के शिक्षा मंत्री से मिलकर इन समस्याओं के समाधान करने की बात करेंगे।
विज्ञापन


अपने संबोधन में उद्घाटनकर्ता आईपीएस विकास वैभव ने भारत में शिक्षा के रूप में निजी स्कूलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के ऊपर ज्यादातर लोग भरोसा करके अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। जो निश्चित रूप से उनका फैसला सही है। अभी भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन निजी विद्यालय काफी अच्छा है, काम कर रहे हैं।

MEPSC के अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भारत सरकार NEP 2020 के अंतर्गत प्री-स्कूल के शिक्षकों को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर उन्हें अच्छी शिक्षा देने का लक्ष्य रखा है, जिसे जल्द ही पूरे देश भर में प्री-स्कूल के टीचरों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस सम्मेलन में देश भर के 300 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. श्याम नारायण कुंअर, डॉ. फरजाना शकील, डॉ. धीरज मेहरोत्रा, फौजिया खान, रितिका राठौड़, जीएन वार, डॉ. अफ़शाद अहमद, कन्हैया प्रसाद, तौफीक हुसैन, डॉ. रामचंद्रन नायर, डॉ. बिलाल, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, अशरफ बाबा, अनुराधा वर्मा, इफ़फ्त रहमान, पंकज किशोर सिंह, डॉ. एसके गुप्ता, तबस्सुम फारूक, कुलदीप शर्मा, चरणजीत कौर, डॉ. बीएनपी बरनवाल और रोहित वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें