फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुरी गायक जोड़ी अंकुश-राजा ने करवाया 11 कन्याओं का विवाह, खेसारी लाल ने विवाहित जोड़ों को दी बाइक

Fri, 06 Feb 2026 10:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास के तेतरी गांव में भोजपुरी गायक जोड़ी अंकुश–राजा ने राजा की शादी से पहले 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। खेसारी लाल यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी जोड़ों को मोटरसाइकिल उपहार में दी।
 
विज्ञापन
गायक जोड़ी ने राजा की शादी से पहले करवाया 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम से समाज सेवा की एक सुखद और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जोड़ी अंकुश–राजा ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सासाराम सदर प्रखंड के तेतरी गांव में शुक्रवार को 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

विज्ञापन

 
पिता के संकल्प का साकार होना
गायक राजा के विवाह के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पीछे उनके पिता का पुराना संकल्प जुड़ा था। उन्होंने तय किया था कि अपने बेटों की शादी से पहले 11 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। चूंकि राजा बड़े पुत्र हैं, इसलिए उनके विवाह से पहले इस संकल्प को विधि-विधान और उत्साह के साथ पूरा किया गया।
 
सगी बहनों की तरह की गई विदाई
यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं रहा। अंकुश–राजा ने सभी कन्याओं को सगी बहनों की तरह विदा किया। विदाई के दौरान सभी 11 नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। गायक जोड़ी ने बताया कि कन्यादान से उन्हें जो आत्मिक संतोष मिला, वह अविस्मरणीय है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar :  श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- हार की करें समीक्षा, सदन में विपक्ष न हों अमर्यादित
 
खेसारी लाल यादव भी हुए शामिल
इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए नवविवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं और सभी 11 जोड़ों को एक-एक मोटरसाइकिल उपहार में दी।
विज्ञापन



 
कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव की मौजूदगी से गीत-संगीत की खास महफिल भी सजी। अंकुश–राजा के साथ खेसारी लाल यादव ने भी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे और आयोजन को उत्सव के रूप में मनाया।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें