फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भोजपुर में पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, दोनों हाथ भी तोड़े; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 Apr 2024 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: भोजपुर में घर में चल रहे झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीटा और दोनों हाथ तोड़ दिए। पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुई विवाहिता को गांव वालों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के भैरोडीह गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे गंभीर अवस्था में चरपोखरी पीएचसी में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान भैरोडीह गांव निवासी सोनू कुमार की पत्नी सपना कुमारी (19) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने मृतका के पति पर पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
मृतका के चाचा पिंटू ठाकुर ने बताया कि तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी मृतका के पिता और उनके बड़े भाई अशोक ठाकुर ने इसी वर्ष 27 फरवरी को लेनदेन और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अपनी बेटी सपना कुमारी की शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच मंगलवार की सुबह सपना कुमारी की सास अनीता देवी और ससुर योगेंद्र ठाकुर के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। उस दौरान उसके ससुर उसकी सास को गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।

तभी सपना ने कहा कि पिताजी आप इस तरह से गाली नहीं दीजिए। घर में आपकी दो जवान बेटियां हैं। इसी बात पर उसके पति ने मछरदानी का डंडा निकाल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई के दौरान उसके दोनों हाथ तोड़ दिए थे, जिसके बाद गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे समझाया-बुझाया। इसके बाद उसका इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें