फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतमाला परियोजना: कैमूर में किसानों की जमीन अधिग्रहण पर गरमाया विवाद, प्रशासन और किसानों के बीच हुआ टकराव

Wed, 20 Aug 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और निर्माण कंपनी मिलकर जबरन जमीन कब्जा कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी किसानों के हितों की रक्षा करने के बजाय कंपनी के एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले से होकर गुजर रही भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाले एक्सप्रेसवे की जमीन अधिग्रहण को लेकर मंगलवार को किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया। इस दौरान पुलिस ने चार किसानों को हिरासत में लिया, जिन्हें देर रात छोड़ दिया गया।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन से जुड़े बड़ी संख्या में किसान चैनपुर प्रखंड के करवंदिया गांव पहुंचे। मौके पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि कैमूर डीएम ने पहले ही निर्देश दिया था कि चिन्हित जमीन पर किसान फसल नहीं लगाएं। इसके जवाब में किसानों की मांग थी कि 10 जुलाई तक मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाए, लेकिन अब तक किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है। किसानों का आरोप है कि पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से खेतों में लगी खड़ी फसलें रौंद दी गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: विधि विरुद्ध किशोर को जेजे बोर्ड ने सुनाई अनूठी सजा, 15 दिनों तक करनी होगी मंदिर में सामुदायिक सेवा

प्रशासन और कंपनी पर आरोप

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और निर्माण कंपनी मिलकर जबरन जमीन कब्जा कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारी किसानों के हितों की रक्षा करने के बजाय कंपनी के एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं। किसानों ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि सरकार कॉर्पोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए अंग्रेजों जैसी नीति पर चल रही है। डबल इंजन सरकार किसानों को जबरन उनकी जमीन से बेदखल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें