फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जाली नोट कारोबार के आरोपी की मौत हुई तो डेडबॉडी को लेकर जेल और थाने भिड़ गए, पड़ा है शव

Wed, 28 Jun 2023 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बेउर जेल प्रशासन का मानना है कि कैदी की मौत इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में हुई है। इसलिए उसके शव को घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पीरबहोर थाना की है। वहीं, पीरबहोर थाना बेउर जेल की जिम्मेदारी बता रहा है। इस बीच कैदी का शव पोस्टमार्टम वार्ड में पड़ा रहा।
विज्ञापन
बेउर जेल पटना और पीरबहोर थाना पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना की बेउर जेल में दो साल से बंद पश्चिम बंगाल के एक कैदी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जाली नोट के कारोबार के आरोप में बंद था। मौत के बाद कैदी को पश्चिम बंगाल में उनके परिजनों के पास भेजने को लेकर बेउर जेल और पीरबहोर थाना के बीच ठन गई।

विज्ञापन


किस बात को लेकर है झगड़ा
दरअसल, इस मामले को लेकर बेउर जेल प्रशासन का मानना है कि कैदी की मौत इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में हुई है। इसलिए उसके शव को घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पीरबहोर थाना की है। वहीं, दूसरी तरफ पीरबहोर थाने का यह मानना है कि वह कैदी पटना के बेउर जेल का था। इसलिए उसके शव को परिजनों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बेऊर जेल को है। इसे लेकर कैदी का शव समाचार लिखे जाने तक पटना के पीएमसीएच के पोस्टमार्टम वार्ड में पड़ा था।

शव मिलने को लेकर चिंता में डूबा कैदी का परिवार 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का एक कैदी गुलाम मुर्तजा साल 2021 से जाली नोट कारोबार के मामले में बेउर जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें