फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय: मुसाफिर ने चलती बस की खिड़की से बाहर निकाला सिर, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया

Thu, 25 Mar 2021 10:38 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • यात्री ने चलती बस की खिड़की से अपना सिर बाहर निकाला
  • सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी
  • यात्री की मौके पर ही मौत, देर तक बस की खिड़की पर लटका रहा शव
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक मुसाफिर ने चलती बस की खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल रखा था। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे का मंजर देखकर बाकी मुसाफिरों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर मंगलवार (23 मार्च) देर शाम हुई। उस दौरान एक मुसाफिर ने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल रखा था और बस भी तेज रफ्तार से चल रही थी। उस दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने मुसाफिर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक युवक का शव बस की खिड़की पर लटका रहा।

बेगूसराय से मुजफ्फरपुर जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि यह बस बेगूसराय से मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, मृतक यात्री की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के लोदीयाही गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत राय के रूप में हुई। वह बेगूसराय से बस में बैठा था और मुरलीटोल पर उतरने वाला था, लेकिन दो किलोमीटर पहले झमटिया गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

बस-ट्रक मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में युवक के परिजनों ने बस और ट्रक मालिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। शुरुआत जांच में यात्रा के दौरान खिड़की से बाहर सिर रखने पर हादसे की बात सामने आई है। बस में मौजूद बाकी यात्रियों से भी पूछताछ की गई। वहीं, इस घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वहीं, बस या किसी भी वाहन से अपने शरीर का हिस्सा खिड़की से बाहर न निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें