फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: UG सेमेस्टर-1 परीक्षा के दौरान ANS कॉलेज में मची भगदड़, दो छात्राएं कुचली; इसलिए हुआ हादसा

Wed, 17 Dec 2025 06:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

ANS College Stampede: एएनएस कॉलेज में यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय अव्यवस्था हो गई। अचानक गेट खुलने से बनी भगदड़ में दो छात्राएं कुचल गईं, जिनमें से एक छात्रा घायल हो गई। प्रिंसिपल ने भगदड़ से इनकार किया, घटना की जांच और घायल का इलाज जारी है।
 
विज्ञापन
भगदड़ में कुचलीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में यूजी सेमेस्टर-1 परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई। गेट से अंदर घुसने के क्रम में हुई भगदड़ में दो छात्राएं दब गईं, जिससे वहां मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
अचानक गेट खुलने से बिगड़ी स्थिति
जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर प्रवेश को लेकर छात्रों ने गेट पीटना शुरू कर दिया था। इसी दौरान गेट पर तैनात गार्ड ने अचानक गेट खोल दिया। इसके बाद सभी छात्र और छात्राएं एक ही गेट से तेजी से अंदर प्रवेश करने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
 
हाथीदह की छात्रा हुई घायल
इस दौरान हाथीदह की छात्रा साक्षी कुमारी भीड़ में गिर गई और अन्य छात्र-छात्राएं उसके ऊपर से निकलते चले गए। भगदड़ के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। कॉलेज के दो शिक्षकों ने किसी तरह उसे भीड़ से बाहर निकाला और बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
प्रवेश के समय बड़ी संख्या में छात्र
बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर एक साथ लगभग 1800 छात्र-छात्राएं प्रवेश कर रहे थे। सभी जल्दी परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश में थे, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें- क्या बिहार में शराबबंदी हुई खत्म: गांवों में महिलाओं के शराब पीने का दावा, देखें ठेके से शराब लेने का वीडियो
 
जबकि कॉलेज के प्रिंसिपल श्याम रॉय ने भगदड़ की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि परीक्षा के समय प्रवेश के दौरान भीड़ होती है। उन्होंने बताया कि छात्रा पहले से बीमार थी और उसके परिजनों के अनुसार वह भीड़ देखकर असहज हो जाती है।
विज्ञापन

 
परीक्षा व्यवस्था को लेकर बयान
प्रिंसिपल के अनुसार परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्ती की गई है। गेट पर एनसीसी के छात्र और शिक्षक जांच कर रहे थे ताकि कोई मोबाइल या पर्ची लेकर अंदर प्रवेश न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ छात्र जानबूझकर दबाव बनाकर एक साथ अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे और परीक्षा के दौरान प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें