फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : 'पापा की हत्या हुई, गवाही के सात दिन पहले चाचा को मार डाला'- शराब कांड को लड़की ने हत्या की ओर मोड़ा

Tue, 01 Sep 2026 07:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ (पटना)

सार

Bihar News : पटना में जिन चार युवकों की शराब की घूंट के साथ मौत हो गई थी, उसमें हत्या की साजिश अब खुलकर सामने ला रहे परिजन। मृत एक युवक की भतीजी ने विधायक के सामने 17 साल पहले पिता की हत्या के बाद से चल रही साजिशों की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
एक युवक का ग्लास भरा रह गया, बाकी चार पीने वाले देखते-देखते दुनिया से चले गए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में चार युवकों की मौत के मामले में मृतक पंकज सिंह की भतीजी ने नया खुलासा किया है। जहरीली शराब नहीं, जहर से हत्या का आरोप लगाया है। चार युवकों की मौत के बाद मिलने आए विधायक के सामने मृतकों में से एक पंकज की भतीजी अनु कुमारी ने कहा कि 2009 में उसके पिता की हत्या की गई थी। उस समय भी उसके पिता की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास स्थित सड़क के किनारे फेंक दिया गया था। इस मामले में पांच सितंबर को चाचा पंकज की गवाही थी। पिता की हत्या के आरोपी धमकी देते थे। गवाही से एक सप्ताह पहले किसी ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन

विधायक के पैर पकड़ पूरी कहानी रोते हुए सुना रही थी पंकज की भतीजी। - फोटो : amar ujala digital
विधायक के पैर पकड़ रोते हुए बताया सबकुछ
मंगलवार को बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार शाह का पैर पकड़ कर रोते हुए अनु कुमारी ने बताया कि वह अभी वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है, वहां भी उसे बराबर धमकी मिलती रहती है। चाचा पंकज को केस कॉम्प्रोमाइज करने की धमकी मिलती रहती थी, लेकिन उन्होंने केस कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, इस कारण उनकी हत्या कर दी गई है। उसकी मां दो हजार रुपए के तनख्वाह पर स्कूल में बर्तन साफ करती है। उसकी चार बहनों में से तीन बहनों की शादी हो चुकी है।

एक परिवार के तीन युवकों के साथ एक पड़ोसी भी जहर का शिकार हुआ था। - फोटो : amar ujala digital
दो दिन में पुलिस पक्का कुछ नहीं ला सकी सामने
रविवार को एक घंटे के अंदर चार युवकों की मौत का मामला शुरुआत में जहरीली शराब का बताया जा रहा था, लेकिन अब यह मामला साजिशन हत्या का बनता दिख रहा है। हालांकि, इस मामले के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने अब तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और 42 शराब बेचने या पीने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए पांचवें युवक की निशानदेही पर एक दवा कारोबारी और एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। शराब कहां से आई और किसने पहुंचाई, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह भी परिजनों से मिलने पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital
स्थानीय विधायक को लोगों ने दौड़ाया, अनंत सिंह भी मिलने पहुंचे
बेढ़ना गांव में मृतक के परिजनों से मिलने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं मामले में मृतक के परिजनों से सोमवार को उमानाथ सती स्थान में मिलने पहुंचे स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह को लोगों ने खदेड़ दिया। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि जब वह बाढ़ में ही थे, तो वह मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मृतक के परिजनों से मिलने नहीं पहुंचे और 24 घंटे बीत जाने के बाद वह उमानाथ सती स्थान पहुंचे हैं। लोगों ने वहां उनसे अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया, जिससे स्थानीय विधायक तुरंत उठकर वहां से निकल गए। वहीं मंगलवार को बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी परिजनों से मिलने पहुंचे।
(इनपुट- गोविंद कुमार, बाढ़)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें