फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रशांत किशोर की पार्टी से चुनाव में उतरे तीन दिग्गज BJP में; बिट्टू सिंह के साथ केसी सिन्हा भी

Wed, 15 Jul 2026 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में उतरे चुनावी रणनीतिकार को मतदान से पहले बड़ा झटका लगा है। पटना में इनकी पार्टी के कई बड़े चेहरे आज भाजपा में शामिल हो गए। इनमें 2025 में विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी भी शामिल हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
जनसुराज छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बिट्टू सिंह, उनकी पत्नी, केसी सिन्हा, गोपाल सिंह व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जनसुराज के कई प्रमुख नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


जानिए कौन-कौन हुए जनसुराज में शामिल?
भाजपा में शामिल होने वालों में दीघा विधानसभा से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह, कुम्हरार विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी के.सी. सिन्हा और मनेर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह प्रमुख हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बिट्टू सिंह की पत्नी विनीता बिट्टू सिंह, जो मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
Bihar Politics: चारा घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर लालू प्रसाद ने क्या कहा? जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुराज छोड़कर आए किस नेता क्या कहा?
इस मौके पर मनेर के पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि कि कोई एरोगेंट व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता। प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है। वह पार्टी में किसी को तरजीह ही नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। वहीं, बिट्टू सिंह ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि अब भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। जीना यहां, मरना यहां। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें