फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bankipur Vidhan Sabha : भाजपा प्रत्याशी को नीतीश कुमार का आशीर्वाद; NDA की एकजुटता दिखाने वाली तस्वीर आई सामन

Wed, 08 Jul 2026 04:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री की कुर्सी पर चेहरा बदले जाने के बाद बिहार में यह पहला मौका है, जब जनता सीधे वोट करेगी।  चर्चा उठी कि बांकीपुर में जदयू साथ नहीं देगा, लेकिन NDA की एकजुटता दिखाती एक तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
NDA के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत किशोर बिहार की इकलौती उप चुनाव वाली सीट पर उतरे हैं। उतरते ही उन्होंने एक चर्चा चला दी कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल यूनाइटेड को धोखा दिया। चुने गए मुख्यमंत्री को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना लिया। इसी बयान के बाद बांकीपुर में जनता दल यूनाइटेड के भितरघात की चर्चा चल निकली। लेकिन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उस चर्चा को आज तस्वीर के जरिए खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

बांकीपुर से कल भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए अभिषेक कुमार सिन्हा  उर्फ अभिषेक बंटी को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का आशीर्वाद लेकर अभिषेक बंटी बाहर निकल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुलाकात के बाद कहा कि बांकीपुर में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी घटक दलों के वरीय नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है। हम अंतर बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


क्या बोले प्रत्याशी बंटी?
प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिंह 'बंटी' ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के साथ करीब दो दशकों से जुड़े रहे हैं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में अब वह उनकी छोड़ी हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर एनडीए का झंडा बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अब तक का जीवन बांकीपुर के लोगों के बीच बीता है और चुनाव जीतने के बाद भी वह हमेशा की तरह जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने दिया आशीर्वाद
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी उपचुनाव में प्रचंड विजय के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अग्रिम जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की भी कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें