फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिविल सेवा की तैयारी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग देगा निःशुल्क कोचिंग; ऐसे मिलेगा लाभ; जानें

Thu, 06 Feb 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: सिविल सेवा की तैयारी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अब निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था देने जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले चयन परीक्षा देनी होगी। 
 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सिविल सेवा परीक्षाओं (UPSC/BPSC) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग जननायक पुस्तकालय एवं राज्य डिजिटल अध्ययन केंद्र, पटना में संचालित होगी।

विज्ञापन


कैसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले चयन परीक्षा देनी होगी, जो 16 फरवरी 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण मिलेगा।

सीटों का वितरण

  • 40% सीटें पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए
  • 60% सीटें अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए

    योग्यता और सुविधाएं
    केवल बिहार राज्य के वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो। निःशुल्क कोचिंग के अलावा, 3,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें खरीदी जा सकें। वहीं निःशुल्क अध्ययन सामग्री, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन टेस्ट, प्रेरणा सत्र और मार्गदर्शन कार्यक्रम की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें