फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भभुआ-मोहनिया रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराई 7 घायल; तीन की हालत गंभीर

Tue, 25 Nov 2025 02:53 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur Road Accident: भभुआ-मोहनिया सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकरा गया। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के भभुआ–मोहनिया मार्ग पर मंगलवार को गंभीर सड़क हादसा हुआ। मरीचाव गेट के पास एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इनको वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी वाहन से भभुआ सदर अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल राम, आकाश कुमार और अमित कुमार को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में राजेंद्र प्रसाद, रुचि सिंह, नेहा कुमारी और दिव्या कुमारी शामिल हैं। सभी घायल कैमूर जिले के निवासी बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News : कैबिनेट बैठक के बाद रोजगार पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया ब्लू प्रिंट; क्या किया और करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो मोहनिया से भभुआ की ओर आ रही थी
कैमूर पुलिस ने बताया कि सीएनजी ऑटो मोहनिया से भभुआ की ओर आ रही थी, तभी मरीचाव गेट के पास चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें