फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 2025: फाइनल की जंग आज होगी तय, भारत के सामने चीन की कड़ी चुनौती

Sat, 06 Sep 2025 09:44 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एशिया कप मेंस हॉकी 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर है। सुपर फोर मुकाबलों के बाद भारत, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया सभी के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप मेंस हॉकी 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर फोर मुकाबलों के बाद चारों टीमें – भारत, चीन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया – अभी भी फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। हालांकि, खिताबी मुकाबले का टिकट केवल दो टीमों को ही मिलेगा। भारतीय टीम इस समय सबसे मजबूत स्थिति में है। दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भारत चार अंकों पर शीर्ष पर काबिज है। आज रात चीन के खिलाफ मैच में यदि भारत जीत हासिल करता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। ड्रॉ की स्थिति में भी पांच अंक लेकर भारत सुरक्षित रूप से फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


जीत ही विकल्प मलेशिया के पास

होस्ट मलेशिया के लिए समीकरण साफ है—उसे हर हाल में दक्षिण कोरिया को हराना होगा। वर्तमान में तीन अंकों के साथ मलेशिया तीसरे स्थान पर है। हार की स्थिति में उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

चीन की मुश्किल चुनौती

तीन अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद चीन के सामने भारत की कड़ी चुनौती है। चीन को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत पर जीत दर्ज करनी होगी। हार या ड्रॉ की स्थिति में उसका भविष्य अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


कोरिया की सबसे कमजोर स्थिति

दक्षिण कोरिया केवल एक अंक के साथ सबसे पीछे है। उसे फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए न सिर्फ मलेशिया को बड़े अंतर से हराना होगा बल्कि भारत-चीन मैच के नतीजों पर भी किस्मत आजमानी होगी।

आज के निर्णायक मुकाबले

दोपहर 2:30 बजे: कजाखिस्तान बनाम चीनी ताइपे (7वें-8वें स्थान के लिए)

शाम 5:00 बजे: दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया

रात 7:30 बजे: भारत बनाम चीन

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा

अब तक के आंकड़े

टूर्नामेंट में अब तक 18 मैचों में कुल 123 गोल हुए हैं, यानी औसतन 6.83 गोल प्रति मैच। पूल चरण में जहां औसत आठ से ज्यादा था, वहीं सुपर फोर में मुकाबलों की टक्कर बढ़ने से गोलों की संख्या घटी है।
विज्ञापन


सुपर फोर प्वॉइंट्स टेबल

भारत : 4 अंक (1 जीत, 1 ड्रॉ, गोल अंतर +3)

चीन : 3 अंक (1 जीत, 1 हार, गोल अंतर +1)

मलेशिया : 3 अंक (1 जीत, 1 हार, गोल अंतर -1)

दक्षिण कोरिया : 1 अंक (1 ड्रॉ, 1 हार, गोल अंतर -3)

टॉप स्कोरर की रेस

मलेशिया के अखिमुल्ला अनाउर 10 गोल के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के हरमनप्रीत सिंह 7 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मलेशिया के अशरन हमशानी (6 गोल), बांग्लादेश के अशरफुल इस्लाम, चीन के बेंहाई चेन और कोरिया के सोन डेन (सभी 5-5 गोल) भी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें