फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 2025: एशिया कप में भारत की फाइनल मुकाबले की राह कितनी मुश्किल, चीन से है सामना

Fri, 05 Sep 2025 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

Asia Cup Hockey:  भारत का अगला सुपर-4 मैच 6 सितंबर को चीन से होगा। पूल चरण में भारत ने चीन को 4-3 से हराया था, लेकिन चीन ने सुपर-4 में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया है। अंक तालिका में भारत 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
हॉकी एशिया कप के फाइनल मुकाबले के करीब भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में भारत ने मलयेशिया को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में सधी हुई रणनीति, तेज काउंटर अटैक और अनुशासित डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
हाई प्रेसिंग से मलयेशिया का खेल टूटा
भारत ने शुरुआत से ही हाई प्रेसिंग गेम अपनाया और तीसरे व चौथे क्वार्टर में मलेशिया के नेचुरल खेल को पूरी तरह तोड़ दिया। अखीमुल्लाह अनवर और सफिक हमसानी जैसे फॉरवर्ड खिलाड़ियों को सर्कल में प्रवेश करने का मौका नहीं मिला। दूसरी ओर, हार्दिक सिंह, शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह की पासिंग और मूवमेंट ने बार-बार मलेशियाई डिफेंस को भेदा।
 
मजबूत डिफेंस और गोलकीपर का जलवा
डिफेंडर जुगराज सिंह और अमित रोहिदास ने 25-यार्ड लाइन तक आकर आक्रामक डिफेंस खेला और विरोधी टीम की कोशिशों को नाकाम किया। भारत को मिले 6 पेनल्टी कॉर्नर में से केवल एक पर गोल हुआ, जबकि मलयेशिया का एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर गोलकीपर पाठक ने शानदार बचाव से रोक दिया। चौथे क्वार्टर में पाठक के कुछ अहम सेव ने भारत की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey 2025: भारत और कोरिया का रोमांचक 2–2 से ड्रॉ, सामने आई ये बड़ी कमजोरी
 
खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन
यह मैच भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह के करियर का 400वां मैच रहा, जिसे उन्होंने गोल और बेहतरीन पासिंग से यादगार बना दिया। मनप्रीत को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनके क्रॉस पर विवेक सागर ने तीसरे क्वार्टर में शानदार गोल दागा, जिसने मैच का रुख बदल दिया। सुखजीत ने शिलानंद के पास पर गोल किया और शिलानंद ने खुद भी डिफ्लेक्शन से एक गोल दागा। मनदीप, सुखजीत और अभिषेक की तिकड़ी ने लगातार दबाव बनाए रखा।
 
मैच के आंकड़े

  • पेनल्टी कॉर्नर: भारत (6), मलयेशिया (1)
  • गेंद पर कब्जा: भारत (53%), मलयेशिया (47%)
  • सर्कल एंट्री: भारत (12), मलयेशिया (7)
  • गोल पर शॉट्स: भारत (5), मलयेशिया (2)

 
अगला मुकाबला चीन से
भारत का अगला सुपर-4 मैच 6 सितंबर को चीन से होगा। पूल चरण में भारत ने चीन को 4-3 से हराया था, लेकिन चीन ने सुपर-4 में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया है। अंक तालिका में भारत 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि चीन के पास 3 अंक हैं। ऐसे में चीन पर जीत भारत को फाइनल में पहुंचा देगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Asia Cup Hockey: महिला एशिया कप हॉकी में नए सिरे से शुरूआत करने उतरेगी भारतीय टीम, पहला मैच इस टीम से
 
जीत से बढ़ा मनोबल
मलयेशिया पर मिली यह जीत भारत की अनुशासित और आक्रामक हॉकी का प्रमाण है। मनप्रीत, विवेक, शिलानंद, सुखजीत, जुगराज, अमित और पाठक जैसे खिलाड़ियों के शानदार खेल ने टीम को मजबूती दी। अब चीन के खिलाफ होने वाला अगला मैच न केवल फाइनल का रास्ता खोलेगा बल्कि यह भी तय करेगा कि भारत इस टूर्नामेंट में कितनी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए रखता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें