फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर रफ्तार का कहर: केस अनुसंधान के लिए पटना जा रहे नवादा के एएसआई की सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 Aug 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चंडी थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के हाजीपुर के रहने वाले थे। वे वर्तमान में नवादा जिले के मुफस्सिल थाना में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुमार सिंह केस अनुसंधान के सिलसिले में मोटरसाइकिल से पटना जा रहे थे। इसी दौरान चंडी थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: आरपीएफ की मदद से प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

स्थानीय लोगों ने उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है। इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें