सावन की तीसरी सोमवारी को अशोक धाम मंदिर में हुए हादसे के बाद मंगलवार को जन सुराज के संयोजक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर लखीसराय पहुंचे। सदर अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रतापपुर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की। इसके बाद उन्होंने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुआवजे की राशि, जांच की पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए।
यहां उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों से घटना के दौरान की स्थिति और अस्पताल में इलाज की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद वे हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव पहुंचे, जहां हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हुई थी। उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
बोले- चार लाख में कैसे तय हो गई जान की कीमत?
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा देकर मामले को जल्द खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी इंसान की जिंदगी की कीमत चार लाख रुपये तय कर देना बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी की जवाबदेही तय नहीं हुई है। यह सवाल बना हुआ है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और कार्रवाई कब होगी।
जांच के आदेश हुए, लेकिन जांच कौन कर रहा है?
उन्होंने कहा कि हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका सामने आनी चाहिए। केवल जांच का आदेश देना पर्याप्त नहीं है, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, बीपीएससी ने जारी किया 32,388 पदों के लिए नोटिफिकेशन
मंत्री के दौरे पर भी उठाए सवाल