फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मनेर में बवाल, जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर हमला, पोस्टर फाड़े और ड्राइवर से मारपीट

Wed, 29 Oct 2025 08:46 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव में मंगलवार रात जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी को रोककर एक विशेष पार्टी का गाना बजाने के लिए दबाव डाला, इनकार करने पर पोस्टर फाड़े, तोड़फोड़ की और ड्राइवर से मारपीट की।
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार रात मनेर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना ब्रह्मचारी गांव के पास की है, जहां एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रचार वाहन को रोककर एक विशेष पार्टी का गाना बजाने के लिए दबाव डाला।

जब ड्राइवर ने ऐसा करने से इनकार किया, तो हमलावरों ने गाड़ी में लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। ड्राइवर बिट्टू के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। किसी तरह ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को लेकर वहां से भाग निकला और मनेर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी गोपाल उर्फ संदीप सिंह को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल बिगाड़ने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें