फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगटी गांव के खेत में जुताई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, 'हर हर महादेव' से गूंजा इलाका

Sat, 02 Aug 2025 08:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नवादा

सार

नवादा के गंगटी गांव में खेत की जुताई के दौरान मस्जिद की जमीन से एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत पूजा शुरू की और अब मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन
खेत की जुताई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पकरीबरावां प्रखंड के गंगटी गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खेत की जुताई के दौरान मिट्टी के नीचे से एक प्राचीन शिवलिंग मिला। यह अद्भुत घटना मस्जिद की जमीन पर घटित हुई, जहां बंटा पर खेती की जा रही थी। शिवलिंग मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में आस्था का माहौल बन गया और देखते ही देखते सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेत की जुताई ट्रैक्टर से की जा रही थी, तभी ट्रैक्टर का फर अचानक किसी कठोर वस्तु से टकराया और तेज आवाज हुई। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल खेत के बांटेदार किसान को जानकारी दी। जब वहां मिट्टी हटाई गई, तो काले पत्थर से निर्मित शिवलिंग दिखाई दिया। शिवलिंग के प्रकट होते ही ग्रामीणों में उल्लास की लहर दौड़ गई। मौके पर ही श्रद्धालुओं ने अगरबत्ती, फूल और जल से विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कर दी। पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित भारी संख्या में लोग शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि यह शिवलिंग अत्यंत प्राचीन है और संभवतः यह स्थान कभी धार्मिक महत्व का केंद्र रहा होगा, जो कालांतर में मिट्टी में दब गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस स्थल को मंदिर का रूप दिया जाए ताकि नियमित रूप से पूजा की जा सके। फिलहाल शिवलिंग को क्षति से बचाने के लिए ग्रामीणों ने उसके चारों ओर घेरा बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की है। यह घटना न केवल क्षेत्र में धार्मिक आस्था का केंद्र बन गई है, बल्कि स्थानीय इतिहास और संस्कृति के प्रति लोगों की जिज्ञासा भी बढ़ी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें