फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत सिंह: बिहार की राजनीति के 'छोटे सरकार' किसे गिफ्ट करेंगे थार? साेनू सूद, पवन सिंह को भी शादी में बुलावा

Tue, 03 Nov 2026 05:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने पैतृक गांव नदावाँ पहुंचे। यहां उनके स्वागत में काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने जदयू, राजनीति या कोर्ट के फैसले की जगह शादी पर ही बात की।
विज्ञापन
मोकामा स्थित आवास पर अनंत सिंह शादी की तैयारियों पर बात कर रहे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद् चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करने के कारण जनता दल यूनाईटेड से निष्कासित किए जाने, विधायकी छीने जाने की अनुशंसा या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने क्षेत्र में हुई दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर का आदेश- माेकामा के बाहुबली विधायक पर इन बातों का असर नहीं दिख रहा है। कोर्ट के आदेश पर एक दिसंबर तक सरेंडर से पहले वह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे हैं। मंगवार को वह पैतृक गांव नदावां पहुंचे। इसी दौरान यह भी तय हुआ कि शादी के मौके पर एक प्रतियोगिता होगी, जिसके विजेता को थार गाड़ी दी जाएगी।

विज्ञापन


अनंत सिंह ने मोकामा पहुंचकर क्या किया?
मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने पैतृक गांव नदावाँ पहुंचे। यहां उनके स्वागत में काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। गांव पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने घुड़दौड़ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घुड़दौड़ के लिए मैदान का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि घुड़दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता को थार गाड़ी, दूसरे विजेता को बाइक और तीसरे विजेता को स्कूटी देने की तैयारी है। अनंत सिंह यहां काफी देर तक अपने लोगों के साथ घर के बाहर बैठे रहे। इस दौरान उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान उनके समर्थकों ने बताया कि पूरे बिहार के नामी कलाकार शादी समारोह में शामिल होंगे।

उदित नारायण, पवन सिंह, गुंजन और सूद भी आएंगे
अब तक चल रही तैयारियों के बारे में यह सामने आ रहा है कि विवाह समारोह में फिल्म अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, गायक गुंजन सिंह और उदित नारायण के अलावा कई भोजपुरी कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। मोकामा विधायक अनंत सिंह के फिल्म अभिनेता सोनू सूद के साथ काफी करीबी संबंध रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोनू सूद के बिहार पहुंचने पर उन्होंने अपनी गाड़ी भी भेजी थी। कई बार उनके साथ वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह सोनू सूद को अपने घर आने का निमंत्रण देते दिखे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें