फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रेस्टोरेंट विवाद से उपजा गोलीकांड, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 10:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur Crime: भोजपुर के नवादा में रेस्टोरेंट विवाद से जुड़े गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया। मुख्य आरोपी अनिकेत कुमार सिंह को हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। फर्जी सिम और अवैध हथियार निर्माण से जुड़े तथ्य भी सामने आए।
विज्ञापन
गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के नवादा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई मारपीट की घटना ने बाद में गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। इसी विवाद का बदला लेने के लिए की गई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। यह मामला 25 दिसंबर को बामपाली बांध के पास हुए गोलीकांड से जुड़ा है, जिसमें एक युवक को चार गोलियां मारी गई थीं।

विज्ञापन

 
एसआईटी के गठन के बाद खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका कारण रेस्टोरेंट में हुई पुरानी मारपीट बताया गया है।
 
मुख्य आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी अरुण सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार सिंह है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना और गजराजगंज थाना की संयुक्त टीम ने नगर थाना क्षेत्र के पार्क व्यू होटल गली, सिंह पैलेस के पास से उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

 
छापामारी में हथियार और अन्य सामान बरामद
छापामारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस, फायर किए गए सात खोखे, एक सिक्सर, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामग्री से यह संकेत मिला कि आरोपी अवैध हथियार बनाने की गतिविधियों में भी संलिप्त था।

यह भी पढ़ें- BPSC पेपर लीक: आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी विपुल को पटना से पकड़ा, HTET-बीपीएससी TRE 3.0 से जुड़े अहम खुलासे
 
फर्जी सिम और हथियार खरीद का खुलासा
जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब चार महीने पहले हथियार खरीदा था। इसके अलावा उसने एक बुजुर्ग महिला के नाम पर तीन फर्जी सिम कार्ड भी खरीदे थे, जिनका उपयोग अपराध में किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरा नगर थाना कांड संख्या 14/26 के तहत आर्म्स एक्ट में नया मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी
पुलिस ने स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें